Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बेटी के साथ पिता करता था छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड में आए दिन अपने ही रिश्तों को कलंकित करने के मामले सामने आ रहे हैं। वही उत्तराखंड के रूड़की से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जहां दिनांक 14-01-2022 को बंदा रोड माही ग्राम रुड़की निवासी महिला द्वारा कोतवाली रुड़की आकर शिकायती पत्र दिया कि उक्त महिला के पति ने अपनी 11 वर्षीय पुत्री के साथ घर पर अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी की गई तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की गंभीर प्रवृत्ति को देखते हुए SHO के आदेश पर कोतवाली रुड़की पर तुरंत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
              
कई दबिश के पश्चात रुड़की पुलिस द्वारा मुकदमा लिखे जाने के कुछ घंटो के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। विवेचक SI विशाखा असवाल द्वारा अपनी टीम के सहयोग से अभियुक्त रिजवान निवासी बंदा रोड माही ग्राम रुड़की हरिद्वार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जिला कारागार में दाखिल कर दिया गया है।

Exit mobile version