Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस बैंक में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में पंजाब नेशनल बैंक में अचानक आग लग गई। इस घटना में बैंक के अन्दर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें कम्प्यूटर, दस्तावेज व अन्य सामान जलकर राख हो गये।

पंजाब नेशनल बैंक में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार रूड़की कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शुक्रवार को हाइटेंशन बिजली की लाइन में स्पार्किंग हो गई। स्पार्किंग के कारण बैंक में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे बैंक को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। हालांकि बैंक में रखा 12 लाख का कैश बचा लिया गया है।

Exit mobile version