Site icon Khabribox

उत्तराखंड: वर्ष 2025 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन पत्र भरने शुरू, जानें

रामनगर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2025 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन पत्र की तिथि सामने आई है।

आवेदन पत्र ऑनलाइन पोर्टल से भरे जा रहें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन पत्र 10 अगस्त से भरने शुरू हो गये हैं। इस सबंध में बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं। जिसमें बताया है कि ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्रों के लिए लिंक, आवेदन पत्र भरे जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश परिषद की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in के बोर्ड एक्जामिनेशन आइकन पर उपलब्ध है।

Exit mobile version