उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल हाईकोर्ट ने प्रदेश में पुलिस के करीब दो हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा में छूट दिए जाने की दायर याचिका पर सुनवाई की।
30 जुलाई को होगी सुनवाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि नियत की है। न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने इस मामले की अंतिम सुनवाई को 30 जुलाई की तिथि नियत की है।
संशोधन की मांग
रिपोर्ट्स के मुताबिक चमोली निवासी रोशन सिंह ने याचिका दायर की। जिसमे कहा है कि पुलिस विभाग में जिला रिजर्व पुलिस, पीएसी, आईआरबी के लिए 20 अक्टूबर 2024 को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 2000 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 22 वर्ष निर्धारित की गई है, इसमें भी संशोधन किए जाने की बात कही।