Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सितंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट, आज से घर-घर पंहुचेंगे BLO

उत्तराखंड: उत्तराखंड में लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज सोमवार से प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फार्म बांटने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

आज से यह अभियान शुरू

इस अभियान का लक्ष्य उन सभी युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ना है, जो 1 जुलाई 2026 तक अपनी आयु के मानक पूरे कर लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोतम ने बताया कि प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के लिए राज्य के 11,733 पोलिंग बूथों पर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से 21,808 बूथ लेवल एजेंट (BLA) तैनात किए गए हैं। ये एजेंट बीएलओ के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि सूची में नाम जोड़ने या हटाने में पूरी पारदर्शिता बनी रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रदेश के समस्त मतदाताओं से बूथ लेवल एजेंट्स को सहयोग करने की अपील की है।

अभियान का पूरा शेड्यूल

• ​8 जून से 7 जुलाई: बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और नए नाम दर्ज करेंगे।
• ​14 जुलाई: मतदाता सूची के प्रारूप (Draft) का प्रकाशन।
• ​14 जुलाई से 13 अगस्त: दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का समय।
• ​15 सितंबर, 2026: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।

Exit mobile version