उत्तराखंड: उत्तराखंड में लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की तैयारी शुरू कर दी है।
मई से अभियान शुरू
इस अभियान का लक्ष्य उन सभी युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ना है, जो 1 जुलाई 2026 तक अपनी आयु के मानक पूरे कर लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोतम ने बताया कि प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के लिए राज्य के 11,733 पोलिंग बूथों पर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से 21,808 बूथ लेवल एजेंट (BLA) तैनात किए गए हैं। ये एजेंट बीएलओ के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि सूची में नाम जोड़ने या हटाने में पूरी पारदर्शिता बनी रहे।
अभियान का पूरा शेड्यूल
• 29 मई से 7 जून: कर्मचारियों का प्रशिक्षण और प्रपत्रों की छपाई।
• 8 जून से 7 जुलाई: बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और नए नाम दर्ज करेंगे।
• 14 जुलाई: मतदाता सूची के प्रारूप (Draft) का प्रकाशन।
• 14 जुलाई से 13 अगस्त: दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का समय।
• 15 सितंबर, 2026: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।