Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जानें अगस्त में कब से शुरू होगी मां कालीमाई कालीमठ की द्वितीय चरण की केदारनाथ यात्रा, भक्तों को देंगी आशीर्वाद

उत्तराखंड: प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कालीमाई कालीमठ के द्वितीय चरण की केदारनाथ यात्रा का शुभ मुहूर्त घोषित हो गया है। इस यात्रा का विधिवत शुभारंभ आगामी 23 अगस्त से किया जाएगा।

किया यह आह्वान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा की तिथि घोषित करने को लेकर कालीमठ स्थित लक्ष्मी मंदिर प्रांगण में कालीमठ पंचगांई समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें बताया कि इस यात्रा का विधिवत शुभारंभ आगामी 23 अगस्त से किया जाएगा। इस दूसरे चरण के तहत मां कालीमाई केदारनाथ धाम के साथ-साथ आसपास के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगी। समिति के अध्यक्ष लखपत सिंह राणा और महामंत्री सुरेशानंद गौड ने संयुक्त रूप से समस्त भक्तों और श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वे इस देव यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

Exit mobile version