Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चलती कार में लगी आग, कार सवार पिता- पुत्र की बाल-बाल बची जान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में एक कार में अचानक आग लग गई।

बाल बाल बची जान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उधम सिंह नगर जिले में एनएच-74 पर अचानक एक कार में आग लग गई। जिस पर राहगीरों ने ड्राइवर को कार के निचले हिस्सा में लगी आग की जानकारी दी। जिसके बाद समय रहते कार सवार पिता- पुत्र नीचे उतर गए। जिसके बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पाया। हालांकि कार तब तक पूरी जल गई थी।

Exit mobile version