Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चलती स्कूटी में लगी आग, लड़की की जलकर मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें चलती स्कूटी में आग लगने से युवती की दर्दनाक मौत हो गई।

चलती स्कूटी में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार थत्यूड़ थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। दानगल्ला के पास एक स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और 108 सेवा की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक युवती की जलकर मौत हो चुकी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस के मुताबिक सोमवार चिन्यालीसौड़ी उत्तरकाशी निवासी 25 वर्षीय रंजना देहरादून से अपनी स्कूटी संख्या यूके 07 डीबी- 8771 में सवार होकर घर जा रही थी। जो देहरादून में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रहीं थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि हाईवे पर सीसीटीवी लगे हैं। इसमें दिख रहा है कि युवती ने हल्की आग लगने पर स्कूटी खुद ही सड़क किनारे खड़ी की और भागने से पहले ही वह खुद भी आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह से जल गई। जहां पर स्कूटी में आग लगी वहां पर कोई बस्ती नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version