Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नानकमत्ता में बीते सोमवार की रात्रि शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गयी । इसमें हजारों का सामान जलकर राख हो गया।

दुकान में लगी आग-

जानकारी के अनुसार मुख्य चौराहे के समीप व्यापारी बेअंत सिंह पुत्र जागीर सिंह की गुरुनानक कढ़ाई सेंटर दुकान है। दुकान स्वामी रोज की तरह सोमवार को दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। रात्रि करीब दो बजे पुलिस गश्त कर रही थी। पुलिस ने दुकान पर आग की लपटे उठते देख तत्काल पास में राजीव मेडिकल स्टोर के स्वामी जानकारी दी। दुकान स्वामी को भी आग के बारे में अवगत कराया। दुकान स्वामी बेअंत सिंह ने बताया कि दुकान पर कीमती कपड़े, कढ़ाई करने वाली मशीन जलकर राख हो गई है। पुलिस ने आसपास रह रहे लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

Exit mobile version