उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब फायर फाइटर (अग्निशमन कर्मी) को विशेष जूते दिए जाएंगे।
हेलमेट और जूते खरीदने वाली उत्तराखंड फायर सर्विस दूसरी सेवा होगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब आग हो या करंट या फिर केमिकल रिसाव की कोई भी घटना हो। इससे अब फायर फाइटर खुद को सुरक्षित रख सकेंगे। इसके लिए फायर फाइटर के लिए विशेष जूते और हेलमेट मंगाए गए हैं। साथ ही कुछ 150 फायर सूट भी अग्निशमन दल के लिए खरीदे गए हैं। इन्हें प्रथम चरण में सभी जनपदों में वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही इनकी संख्या बढ़ाने को जल्द ही अगली खेप की खरीद भी की जाएगी।
विशेष प्रकार के जूते मंगाएं
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हेलमेट और जूते खरीदने वाली उत्तराखंड फायर सर्विस दूसरी सेवा है। पहले मे मुंबई फायर सर्विस है। अब इन तीनों तरह के घटनाओं के लिए एक विशेष प्रकार के जूते ही काफी होंगे। अब तक अलग अलग घटनाओं के लिए अलग अलग जूते पहनते हैं। साथ ही हेलमेट भी हर तरह की घटनाओं से फायर फाइटर का बचाव करेंगे।