Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मुख़्यमंत्री की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी की हुई पहली कैबिनेट बैठक, युवाओं और बेरोजगारों के हित में लिए अहम फैसले

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रविवार को पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण की। जिसमें राजभवन में हुए समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सभी 11 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

शपथ ग्रहण करने वालों में यह लोग रहे शामिल-

वही तीन स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्रियों डा धन सिंह रावत, रेखा आर्य और स्वामी यतीश्वरानंद का कद बढ़ाकर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण करने वाले अन्य मंत्रियों में सतपाल महाराज, डा हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी शामिल हैं।

मुख़्यमंत्री बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक-

मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने रविवार देर रात सचिवालय में कैबिनेट की पहली बैठक ली। जिसकी जानकारी राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी।

युवाओं और रोजगार के क्षेत्र में होंगे कई कार्य-

मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में युवाओं और बेरोजगारों के हित में कई अहम फैसले लिए। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 22 हजार पदों पर सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में युवाओं और रोजगार के क्षेत्र में कई कार्य किए जाएंगे। इसी के साथ राज्य की तात्कालिक जरूरतों के बारे में भी कुछ अहम फैसले किए गए।

समिति का किया गठन-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 20 हजार उपनल कर्मचारियों को समान काम व समान वेतन देने के लिए एक समिति का गठन भी किया ।

Exit mobile version