उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड के पहले साइबर कमांडों अपर उप निरीक्षक विनोद व आरक्षी सुधीष बने हैं।
मिला यह प्रशिक्षण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में भारत सरकार द्वारा साइबर सुरक्षा क्षमताओं को सशक्त करने और बढ़ते साइबर खतरों से निपटने के लिए साइबर कमांडो की विशेष शाखा स्थापित की जा रही है। इसके लिए देशभर में चयनित पुलिसकर्मियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमे साइबर कमाण्डो हेतु चयनित सबसे अधिक कुल 72 कर्मियों की संख्या में उत्तराखण्ड राज्य तीसरे स्थान पर रहा।
दूसरे चरण के भेजा जाएगा
जिस पर बताया गया है कि राज्य से चयनित टॉप-3 पुलिस कर्मियों का ऑल इण्डिया रैंक में दूसरा, छठा व दसवां स्थान रहा था। जिसमे साइबर कमांडो कोर्स के प्रथम चरण में अपर उप निरीक्षक विनोद बिष्ट और आरक्षी सुधीष खत्री ने 07 अक्टूबर 2024 से 04 अप्रैल 2025 तक साइबर कमांडो प्रशिक्षण लिया। वहीं अब द्वितीय चरण में उत्तराखण्ड से साइबर कमाण्डो प्रशिक्षण के लिए उत्तीर्ण 72 अभ्यर्थियों को देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थान, राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) आदि में गहन व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किये जाने हेतु बारी बारी भेजा जाएगा।