Site icon Khabribox

उत्तराखंड: फिट उत्तराखंड अभियान की शुरूआत, इस खास मुहिम के साथ किया जाएगा जागरूक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में फिट उत्तराखंड अभियान शुरू हो गया है। साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी लोगों से इस मुहिम में जुड़ने व खानें में नमक व तेल कम करने की अपील की है।

अभियान की शुरूआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश की धामी सरकार ने फिट उत्तराखण्ड अभियान का आगाज कर दिया है। इस अभियान के तहत नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। जिसमे लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस अभियान को तेजी से लागू किया जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड शासन अभियान को सफल बनाने में जुट गया है

Exit mobile version