उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में हवाई अड्डे पर पांच दिवसीय सीएनएस प्रबंधन पाठ्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
सीएनएस प्रबंधन में दक्षता को बढ़ाना खास उद्देश्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक सेफ्टी इलेक्ट्रानिक पर्सनल (एटीएसईपी) के लिए पहला सीएनएस (कम्युनिकेशन, नेवीगेशन, सर्विलांस) सिस्टम पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई है। जिसका सोमवार को शुभारंभ किया गया है। बताया कि इस पाठ्यक्रम में देशभर के विभिन्न हवाई अड्डों से आए 11 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।इसका मुख्य उद्देश्य विमान संचार को उन्नत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाना है। यह प्रशिक्षण देहरादून हवाई अड्डे पर तैनात आन जाब ट्रेंनिंग इंस्ट्रक्टर और एटीएसईपी अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा है।