Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जल्द पांच नई हेली सेवाओं का होगा संचालन, जल्द तिथि के साथ किराया होगा निर्धारित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब हेली सेवाओं का दायरा और बढ़ने वाला है।

जल्द घोषित होगी तिथि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही उड़ान योजना के अंतर्गत पांच नई हेली सेवाओं का संचालन करने की तैयारी कर रही है। जिसमें देहरादून से बागेश्वर, नैनीताल, श्रीनगर व पौड़ी तथा हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए हेली सेवा की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए कंपनी का चयन हो चुका है। वहीं जल्द ही इसका किराया निर्धारण कर दिया जाएगा। जिसके बाद इसका संचालन किया जाएगा। इस संबंध में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि इसी माह इन हेली सेवाओं को शुरू करने की तैयारी है। जल्द तिथि घोषित होगी।

Exit mobile version