Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दुबई में होने वाली मिसेज़ टूरिज़्म 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी उत्तराखंड की व मिसेज़ इंडिया 2025 की पांच विजेता, देखें नाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। एम्बेलिश मिसेज़ इंडिया 2025 की पांच विजेता दुबई में आयोजित होने वाले मिसेज़ टूरिज़्म 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कॉन्टेस्ट 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दुबई में आयोजित होगा। जिसमें उत्तराखंड से डॉ. ममता, प्रमिला तोमर, प्रसन्ना चंद्रा, रंजना डोभाल और सरिता कंडवाल इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तैयार है। दुनियाभर के 70 से अधिक देशों की भागीदारी वाले इस मंच पर ये पांच प्रेरणादायी महिलाएं न केवल भारतीय नारी की शक्ति, सौंदर्य और गरिमा को प्रस्तुत करेंगी, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध पहाड़ी संस्कृति को भी विश्व के सामने लाएंगी।

Exit mobile version