Site icon Khabribox

उत्तराखंड फ्लाइंग डिस्क टीम पहली बार ‘भारत ट्रॉफी 2026’ में लेगी हिस्सा, इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

​उत्तराखंड फ्लाइंग डिस्क एसोसिएशन (UFDA) की टीम पहली बार राष्ट्रीय अल्टीमेट फ्रिस्बी चैंपियनशिप यानी ‘भारत ट्रॉफी 2026’ में भाग लेने के लिए चेन्नई रवाना हो रही है, जो राज्य के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है।

खिलाड़ियों का चयन

इस टीम में 20 प्रतिभाशाली बालक और बालिकाएँ शामिल हैं, जो बदलाव फाउंडेशन के माध्यम से देहरादून के सरकारी बाल गृहों (शेल्टर होम) से जुड़े हैं। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अमीषा, अनमोल, अंकिता, आरव, गुंजन, भीकू, कश्मीरा, महेश, खुशी, मोहित, सुनीता, मोनू, नेहा, नीरज, पल्लवी, सतीश, शीतल, सूरज, सोनाक्षी और विकास का चयन हुआ है।इनमें से अधिकांश खिलाड़ियों के लिए यह उत्तराखंड राज्य से बाहर की पहली यात्रा, पहली लंबी रेल यात्रा और पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता होने जा रही है।

देखें लिंक


खिलाड़ियों को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुँचाने और उत्तराखंड में अल्टीमेट फ्रिस्बी जैसे नए खेल को बढ़ावा देने के लिए Ketto पर ऑनलाइन सहयोग मांगा गया है, जिसका लिंक https://bit.ly/bharattrophy26 है। अधिक जानकारी के लिए उत्तराखंड फ्लाइंग डिस्क एसोसिएशन के सचिव और उपाध्यक्ष से उनके मोबाइल नंबर 8630668493 और 9997231879 पर संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version