उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने हाई कोर्ट के आदेश पर उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2023 का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम निरस्त कर दिया है।
देखें वेबसाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी मुख्य परीक्षा भी अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। मुख्य परीक्षा का आयोजन 19 से 22 जनवरी तक किया जाना था। आयोग की ओर से परीक्षा की नई तिथियां की सूची आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर प्रसारित की जाएगी। वहीं प्रारंभिक परीक्षा निरस्त करने को आयोग ने हाई कोर्ट में दायर याचिका पर दिए गए आदेश का हवाला दिया है।