Site icon Khabribox

उत्तराखंड: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की बढ़ी कार्यवाही, राज्य में विशेष रूप से कोडीन युक्त कफ सिरप के निर्माण पर लगाई तत्काल रोक

देहरादून: उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने राज्य में विशेष रूप से कोडीन युक्त कफ सिरप के निर्माण पर तत्काल रोक लगा दी है।

की यह कार्यवाही

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देशन में अवैध और घटिया औषधियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। औषधि निरीक्षक शाखा के अधिकारियों ने एक औषधि निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। जांच में कच्चे माल, भंडारण, निर्माण प्रक्रिया और अभिलेखों की जांच के दौरान कुछ औषधियों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। विभाग का कहना है कि औषधियों के निर्माण और आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही सीधे जन स्वास्थ्य से जुड़ी है। विशेष रूप से कोडीन युक्त कफ सिरप जैसी औषधियों के दुरुपयोग की संभावना को देखते हुए निगरानी और प्रवर्तन को और सख्त किया गया है। जिस पर राज्य में विशेष रूप से कोडीन युक्त कफ सिरप के निर्माण पर तत्काल रोक लगा दी है और संबंधित औषधियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इसके अलावा राज्य के सभी जनपदों में औषधि अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version