Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ‘आपरेशन सिंदूर’ के दौरान दिया अदम्य साहस, शौर्य एवं पराक्रम का उत्कृष्ट प्रदर्शन, लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन सिंह बर्त्वाल हुए सेना मेडल से सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के केदारघाटी के सीमांत गांव त्रियुगीनारायण निवासी तथा राजपूत रेजिमेंट की चतुर्थ बटालियन में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन सिंह बर्त्वाल को सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ‘आपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, शौर्य एवं पराक्रम का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन सिंह बर्त्वाल वर्तमान में उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में तैनात हैं। उनकी इस उपलब्धि से केदारघाटी सहित पूरे जनपद में हर्ष और गर्व का माहौल है।

दी शुभकामनाएं

उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विधायक आशा नौटियाल, दायित्वधारी ऐश्वर्या रावत, ब्लाक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अमित मैंखंडी, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकित गैरोला, प्रेम गोस्वामी, राजेश भट्ट, अशोक सेमवाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version