उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में पहली बार रणजी ट्राफी मैच का आयोजन किया जाना है।
मैच का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के लिए यह आयोजन कोशिकी क्रिकेट ग्राउंड में किया जाएगा। बताया है कि रणजी ट्राफी के तीन मैच उत्तराखंड में खेले जाएंगे। जिसमें रामनगर से रणजी ट्राफी के मैच की शुरूआत होगी। यह मैच सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे के बीच होगा। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के भेजे गए रेफरी, अंपायर सहित दोनों टीम आ चुकी है।
🏏🏏पहला मैच रामनगर में 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक उत्तराखंड और रेलवे की टीम के बीच खेला जाएगा। 90 ओवर के चार दिवसीय मैच में दो पारी खेली जाएंगी।
🏏🏏अगला मैच देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में 16 नवंबर को उत्तराखंड व गुजरात की टीम तथा 29 जनवरी को असम व उत्तराखंड की टीम के बीच खेला जाएगा।