Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पहली बार खास पहल की शुरुआत, विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम व बद्रीनाथ धाम में ग्रीन बेल्ट प्रोजेक्ट की शुरुआत, जानें इसका उद्देश्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आई है।

ऊंचे हिमालय इलाकों को एक नई पहचान देने के लिए शुरूआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम व बद्रीनाथ धाम में पहली बार ग्रीन बेल्ट प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत ग्रीन बेल्ट प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए विशेषज्ञों की मदद से धामों की भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय पर्यावरण का अध्ययन किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यहां केवल स्थानीय वनस्पतियों और पौधों को ही लगाया जाए। इसके लिए प्रमुख वन संरक्षक समीर सिंह ने पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ और प्रमुख वन संरक्षण गढ़वाल को 15 दिन के भीतर योजना का प्रारूप तैयार करने को कहा है। जिसके बाद अगर यह प्रोजेक्ट सफल हो जाता है तो इन धामों की सुंदरता भी कई गुना बढ़ जाएगी। इसके साथ ही श्रद्धालु भव्य मंदिरों के दर्शन के साथ ऊंचे पर्वती क्षेत्र में हरियाली और शुद्ध हवा का अनुभव भी कर सकेंगे।

Exit mobile version