उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य में पहली बार एक महिला आईएएस अधिकारी आबकारी आयुक्त नियुक्त हुई है।
मिली यह जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड बनने के बाद पहली बार एक महिला आईएएस अधिकारी को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। यह जिम्मेदारी आईएएस अनुराधा पाल को सौंपी गई है। जिसके बाद उन्होंने बीते कल सोमवार को आयुक्त कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। वहीं आज मंगलवार को विभागीय बैठक बुलाई है। जिसमें अवैध और मिलावटी शराब पर पूर्णत: अंकुश लगाने और राजस्व संकलन बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होगी।
2016 बैच की आईएएस अधिकारी
अनुराधा पाल 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।पूर्व आयुक्त हरीशचंद्र सेमवाल की सेवानिवृत्ति के बाद सरकार ने अनुराधा पाल को विभाग की कमान सौंपी है।