Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पहली बार विश्वविद्यालय के कॉलेज व परिसरों में आयोजित होगी छात्र संसद, होंगे यह कार्यक्रम


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय के कॉलेज तथा परिसरों में छात्र संसद आयोजित होगी।

युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली बार छात्र संसद का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कुमाऊं विश्वविद्यालय में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए डॉ. रितेश साह ने पत्र जारी किया है और परिसर निदेशक एवं कॉलेजों के प्राचार्यों से विवरण मांगा है। जिसमें कहा गया है कि युवा छात्र संसद को कॉलेज स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें 50 से 55 छात्रों को शामिल किया जाएगा। साथ ही एक घंटे की अवधि तक यह कार्यक्रम चलेगा। इस कार्यक्रम में 20 मिनट का समय प्रश्नकाल के लिए रखा गया है। बताया कि यह कार्यक्रम सभी स्थानों पर 31 अक्तूबर से पूर्व आयोजित किया जाना है। । छात्रों के इस कार्यक्रम में सांसद, विधायक एवं शिक्षाविद भी शामिल होंगे। उन्होंने पत्र के माध्यम से कॉलेजों से संभावित तिथि भी मांगी है।

Exit mobile version