Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पहली बार: साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर किया जाएगा सम्मानित, मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर सरकार खास पुरस्कार से सम्मानित करेगी।

दी जाएगी इतनी राशि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए सरकार पहली बार लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड देगी। दरअसल कुछ दिनों पहले भाषा मंत्री सुबोध उनियाल के मुताबिक आईआरडीटी परिसर में गठित समिति की बैठक में अवाॅर्ड के लिए नामों पर विचार किया गया। ऐसे में पुरस्कार के लिए जल्द ही नामों पर विचार किया जाएगा। चयनित साहित्यकार को पुरस्कार के रूप में पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

Exit mobile version