Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नहाने के दौरान गंगा के तेज बहाव में बहा विदेशी पर्यटक, तलाश अभियान जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में मुनि की रेती क्षेत्र मे गंगा में एक विदेशी पर्यटक बह गया। यह घटना आज सुबह 7:45 बजे की है।

रेस्क्यू अभियान जारी

मिली जानकारी के अनुसार मई का महीना है। जिसमें बड़ी संख्या में देश विदेश से पर्यटक ऋषिकेश पंहुच रहें हैं। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि प्रग्नेश औंधिया (59) पुत्र नटवरलाल निवासी 38 एलिमेंट, लंदन यूके अपनी पत्नी पिनाकी व पुत्र आनंद के साथ स्वामी नारायण आश्रम घाट पर नहा रहे थे। तभी प्रग्नेश गंगा में बह गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रही है।

Exit mobile version