Site icon Khabribox

उत्तराखंड में वनाग्नि का तांडव: वन विभाग ने लिया यह बड़ा फैसला, आग रोकने पर मिलेगा इतने लाख का इनाम

उत्तराखंड: उत्तराखंड के जंगलों में लगातार धधक रही आग (वनाग्नि) पर काबू पाने के लिए वन विभाग अब एक नई और अनूठी प्रोत्साहन योजना शुरू करने जा रहा है।

जनता से भी सहयोग की अपील

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत फायर सीजन के बाद हर जिले में वनाग्नि की रोकथाम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मियों, स्थानीय समूहों और नागरिकों को नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें इस योजना के तहत पहला पुरस्कार ₹1,00,000, दूसरा पुरस्कार ₹75,000 और तीसरा पुरस्कार ₹50,000 तय किया गया है। बीते दिनों वन मुख्यालय में आयोजित बैठक के बाद वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इस योजना का प्रस्ताव जल्द ही शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। साथ ही वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वनाग्नि रोकने में जनसहयोग सबसे बड़ा हथियार है। लोग आग की सूचना तुरंत विभाग को दें और वीडियो बनाने के बजाय उसे बुझाने में सहयोग करें।

Exit mobile version