उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से वन क्षेत्राधिकारी प्रारंभिक परीक्षा-2021 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है।
805 अभ्यर्थियों के रोल नंबर वेबसाइट पर जारी-
जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी। वह उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए 805 अभ्यर्थियों के रोल नंबर वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2021 को किया गया था।