Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जंगल में आग बुझाने के दौरान खाई में गिरा वनकर्मी, घायल

पर्वतीय इलाकों में अभी भी आग की घटनाएं देखने को मिल रही है । टिहरी के ढाईजर के समीप जंगल में आग बुझाते समय एक वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए एम्स रेफर कर दिया ।

पैर फिसलने से खाई में गिरा वनकर्मी, गंभीर

जानकारी के अनुसार टिहरी के ढाईजर के समीप जंगल में आग बुझाते समय सतेन्द्र पंवार (32) ग्राम लामकोट  पैर फिसलने से खाई में गिर गया और गंभीर रूप से  घायल हो गया।  जिसके बाद उसे बौराड़ी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया । वहीं डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स रेफर कर दिया । 

हॉस्पिटल को पीपीपी मोड से हटा कर पहले की तरह संचालित करे

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हॉस्पिटल सिर्फ रेफर सेंटर बनकर रह गया है । सरकार हॉस्पिटल को पीपीपी मोड से हटा कर पहले की तरह संचालित करे ।  ऐसा ना करने पर जनता आंदोलन को मजबूर होगी ।

Exit mobile version