Site icon Khabribox

उत्तराखंड: वानिकी प्रशिक्षण अकादमी में होगा बदलाव, बनाया जाएगा आधुनिक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी (यूएफटीए) में नया बदलाव दिखेगा। इसे आधुनिक बनाया जाएगा।

होगा खास बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए यहां आधुनिक तकनीक से लैस लर्निंग सेंटर भी बनाया जाएगा। साथ ही आयु पूरी कर चुके नए भवन, कैफेटेरिया, स्विमिंग पूल भी बनाने की योजना है। साथ ही यूएफटीए में लर्निंग सेंटर भी बनाए जाने की योजना है। इसमें पूरी दुनिया में वनों को लेकर हो रहे शोध और माडल के बारे में जानकारियां उपलब्ध होंगी, ताकि प्रशिक्षु नए माडल और तकनीक से अवगत रहें। बताया है कि इन योजनाओं को अगले महीने पीसीसीएफ की अध्यक्षता में होने वाली कार्यकारिणी समिति की बैठक रखा जाएगा। इनके लिए चरणबद्ध तरीके से बजट स्वीकृत करवाने का लक्ष्य है, ताकि जल्द से जल्द काम शुरू हो सके। इससे यहां प्रशिक्षण लेने वाले वनकर्मी मानव वन्यजीव संघर्ष, वनाग्नि, दुर्गम क्षेत्रों में पौधरोपण जैसे चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपट सकेंगे।

Exit mobile version