Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कुमाऊं में मानसखंड बनने से कुमाऊं की बदलेगी तस्वीर, चारधाम की तर्ज पर होगा विकसित- सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है‌। उत्तराखंड के हल्द्वानी पंहुचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मीडिया से वार्ता की।

मानसखंड़ों को चार धाम की तर्ज पर किया जाएगा विकसित

जिसमें उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि चारधाम से उत्तराखंड पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुका है। वहीं गढ़वाल में केदारखंड के बाद अब कुमाऊं में मानसखंड बनने से कुमाऊं की तस्वीर बदलेगी। सभी मानसखंड़ों को चार धाम की तर्ज पर विकसित किया जाएंगे।

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुमाऊं को संवारने, समृद्ध और आध्यत्मिक बनाने के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत रोड मैप तैयार किया है। जिसमें कुमाऊं के करीब 26 मंदिरों को जोड़ते हुए धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसिक किया जा रहा है। जिससे धार्मिकता के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सड़कों को और भी बेहतर सुधार होगा। साथ ही कुछ मानसखंडों को हेली सुविधा से भी जोड़ा जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों के बेहतर रोजगार, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कुमाऊं की संस्कृति, सभ्यता को जान सकेंगे।

Exit mobile version