Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूरी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूरी का आज, 19 मई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया है।

उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उत्तराखंड सरकार ने पूरे प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस संबंध में शासन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव महावीर सिंह चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में दिनांक 19 मई 2026 से लेकर अगले तीन दिनों तक प्रदेश के सभी जनपदों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) आधे झुके रहेंगे।‌ शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि 19 मई से 21 मई 2026 तक तीन दिनों के राजकीय शोक के दौरान राज्य में किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

कल बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय

पूर्व मुख्यमंत्री जी की अंत्येष्टि (अंतिम संस्कार) दिनांक 20 मई 2026 को पूरे पुलिस सम्मान (राजकीय सम्मान) के साथ संपन्न कराई जाएगी। अंत्येष्टि के दिन यानी कल राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे।

Exit mobile version