Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिली नई जिम्मेदारी, बनी राज्य मुख्य सूचना आयुक्त, अधिसूचना जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मुख्य सचिव पद से कुछ दिनों पहले ही राधा रतूड़ी सेवानिवृत्त हुई है ।

मिली यह जिम्मेदारी

जिसके बाद अब उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब राधा रतूड़ी उत्तराखंड की नई राज्य मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) होंगी। इस संबंध में शासन ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, राधा रतूड़ी की मुख्य सूचना आयुक्त पद पर की गई नियुक्ति सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 15 की उपधारा (6) के अंतर्गत राज्यपाल ने की है। नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। वह तीन वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक (इनमें से जो भी पहले हो) तैनात रहेंगी।

Exit mobile version