Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने हेल्थ से जुड़ा अपडेट साझा किया

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गाड़ी बीते देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें वह घायल हो गए।

हेल्थ की दी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में पूर्व सीएम हरीश रावत घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उन्होंने जानकारी साझा की है ‌ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक्स पर लिखा,’डॉक्टरों ने कहा कि सब कुछ ठीक है और मुझे छुट्टी दे दी गई है, कुछ दोस्तों ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिससे लोगों में चिंता बढ़ सकती है। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं बिल्कुल ठीक हूं और मेरे सहकर्मी भी ठीक हैं।’

Exit mobile version