Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम पंहुचे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, बाबा बदरी विशाल के किए दर्शन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम विश्व प्रसिद्ध है। देश दुनिया से लोग यहां दर्शन को पहुंचते हैं। इस चारधाम यात्रा भी नये रिकॉर्ड बना रही है।

बद्रीनाथ धाम पहुंचे सुरेश रैना

इसी बीच आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेटर सुरेश रैना आज हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे और बाबा बदरी विशाल के दर्शन और पूजा करने के साथ ही बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी का आशीर्वाद लिया। सुरेश रैना ने इसकी जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है। जिसमें वह हेलीकॉप्टर से यात्रा करते नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version