Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को मिली ये नई ज़िम्मेदारी, आदेश जारी

पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को बड़ी ज़िम्मेदारी मिल गई है । उन्हें उत्तराखंड वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है ।

आदेश भी जारी

मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को सरकार ने वन विकास निगम के अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में सचिव नीतीश झा द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं । उन्हें मंत्री स्तर दर्जा की सुविधाएं प्रदान होगी। जारी आदेश में  कहा गया है कि  कैलाश चंद गहतोड़ी को  उक्त पद पर कार्यरत रहने की अवधि तक मंत्री स्तर दर्जा प्रदान करते हुए मंत्रिपरिषद विभाग के कार्यालय द्वारा 23 जुलाई 2019 में उल्लेखित सुविधाएं प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्रदान की जाती है।

Exit mobile version