Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के चार खिलाड़ियों का चयन, करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चार खिलाड़ी चीन में अपने खेल का हुनर दिखाएंगे।

चीन में आयोजित होने वाली यह यह चैंपियनशिप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के चेंग्दू शहर में जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप (एबीसी) आयोजित होने वाली है। यह प्रतियोगिता 20 से 25 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। जिसमें उत्तराखंड के चार खिलाड़ी देश का प्रतिनधित्व करेंगे। इसमें आन्या बिष्ट व अभिनव कंडारी देहरादून और एंजेल पुनेरा व योगेश सिंह कुमाऊं के शामिल हैं।

Exit mobile version