Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबॉल प्रतियोगिता, उत्तराखंड के चार रैफरियों का चयन, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज के मैदान में राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होनी है।

प्रतियोगिता का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रतियोगिता 14 से 18 दिसंबर तक आयोजित होगी। इस राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड के चार रैफरियों का चयन हुआ है। इसमें तीन रैफरी मसूरी के चयनित हुए है। वहीं उत्तराखंड से चयनित चार रैफरियों में अंतर्राष्ट्रीय रैफरी सेमुएल चंद्र, शिखा नेगी व मधु टम्टा मसूरी व अक्षय कुमार सिंह ऋषिकेश के रहने वाले हैं। देहरादून में होने वाली इस राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 8 राज्यों की टीमों ने क्वालीफाई किया है। जिसमें गुजरात, केरल, मेघालय, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व उत्तराखंड की टीमें हैं। वहीं महिला वर्ग में छह राज्यों कि टीमों ने क्वालीफाई किया है जिसमें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हरियाणा, उड़ीसा व गुजरात की टीमें हैं।

Exit mobile version