Site icon Khabribox

उत्तराखंड: OLX पर धोखाधड़ी करने वाला शातिर गिरफ्तार, देश भर में थी शातिर आरोपी के खिलाफ दो हजार से अधिक शिकायतें दर्ज

साइबर क्राइम पुलिस टीम ने अथक प्रयासों से शिकायतकर्ता के साथ भारतीय सेना का जवान बताकर कार बेचने के नाम पर 6,50,000/- रुपये की धोखाधड़ी करने  वाले गिरोह का देहरादून पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जिसमें 01 अभियुक्त वसीम अकरम को गुड़गांव से गिरफ्तार किया है।

पूरे भारत में हज़ारों  लोगों को ठगा

अभियुक्त ने पूरे भारत में विभिन्न अपराध करने के लिए 14 अलग-अलग फोन का इस्तेमाल किया तथा प्रतिरूपण, सेक्सटॉर्शन, लोन ऐप, फिशिंग ,  फर्जी कस्टमर केयर सर्विस नंबर और पहचान की चोरी के जरिए पूरे भारत में हज़ारों  लोगों को ठगा है,  जिसमें दो हजार तक शिकायतें दर्ज हुई हैं जिनमे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, , गुजरात, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, केरल आदि राज्यों के लोग है।

जानें पूरा मामला

शिकायतकर्ता सुधीर कुमार पोखाल, निवासी हर्रावाला, डोईवाला, देहरादून के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वंय को भारतीय सेना में बताकर अपनी कार बेचने के नाम पर 6,50,000/- (छः लाख पचास हजार) रुपये की धोखाधड़ी की गई। इनकी शिकायत पर थाना डोईवाला देहरादून मैं मु0अ0सं0 23/2023 धारा 420 भादवी पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून में नियुक्त उ0नि0 कुलदीप टम्टा के सुपुर्द की गयी।पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयासों से साक्ष्य एकत्रित करते हुये इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया है एवं 01 अभियुक्त वसीम अकरम पुत्र इब्राहिम खान, निवासी पथराली, मेवात, हरियाणा को बादशाहपुर गुड़गांव से गिरफ्तार किया है।अपराधी ने पूरे भारत में विभिन्न अपराध करने के लिए 14 अलग-अलग फोन का इस्तेमाल किया था। अपराधी द्वारा चलाये जा रहे बैंक खाते सं0 922010061440429 से पूरे भारत में कई पीड़ितों से पैसे लिए गए हैं।

अभियुक्त द्वारा OLX पर स्वंय को भारतीय सेना का जवान बताकर अपनी कार बेचने व कार को कोरियर के माध्यम से भेजने की बात कहकर आम जनता से धोखाधड़ी की जाती है। साथ ही कुछ लोगों को Whatsapp के माध्यम से अश्लील वीडियो कॉल कर उसकी रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करते हुए पैसों की मांग भी की जाती थी ।

Exit mobile version