Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए फ्री ट्रेनिंग कैंप, इस एप पर करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए फ्री ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

युवाओं के लिए खास पहल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शिविर में अभ्यर्थियों को भर्ती संबंधित शारिरिक दक्षता और अनुशासन पर विशेष ध्यान देते हुए ट्रेनिंग दी जा रही है। उत्तराखंड सरकार के तत्वाधान में यह पहल अभी चंपावत जिले में शुरू की गई है। प्रशिक्षण स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा सुबह और शाम के सत्रों में कराया जा रहा है।

करें रजिस्ट्रेशन

इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को फिट उत्तराखंड एप के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्टेडियम पहुंचकर ऑफलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा, फिट उत्तराखंड एप डाउनलोड कर ऑनलाइन भी पंजीकरण किया जा सकता है।

Exit mobile version