Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 13 से 15 अगस्त तक सभी थाना-चौकियों में नजर आएगा तिरंगा- डीजीपी

उत्तराखंड के डीजीपी ने मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक की। उत्तराखंड के डीजीपी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान को लेकर केंद्र सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।

हेट स्पीच के मामलों में सर्वोच्च न्यायालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का करें अनुपालन

इस दौरान उत्तराखंड पुलिस की सभी इकाइयां मिलकर जनपद स्तर पर विशेष मार्च का आयोजन करें और अमृतकाल के पंचप्रण की शपथ ली जाए। उन्होंने सभी जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया कि हेट स्पीच के मामलों में सर्वोच्च न्यायालय की ओर से जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करें। इन मामलों में स्वत: संज्ञान लेकर तत्काल केस दर्ज करते हुए कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

ऑपरेशन प्रहार अभियान में कार्रवाई करने के दिए निर्देश

डीजीपी ने कहा कि भू-माफियाओं, ड्रग्स माफियाओं, नौकरी लगाने, विदेश भेजने एवं चिट फंड आदि के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध रूप से अर्जित की गई संपति कुर्क करने के लिए एक अगस्त से ऑपरेशन प्रहार अभियान चलाया गया है। अभियान में अधिक से अधिक कार्रवाई करने के लिए भी निर्देश दिए।

डीजीपी ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिए निर्देश

👉सतर्कता बरती जाए।
👉होटल, बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जाए।
👉संवेदनशील संस्थानों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Exit mobile version