Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ऋषिकेश में फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, चेतावनी निशान को कर गया पार, इतना पंहुचा आरएल मीटर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम में बदलाव के साथ बारिश कहर बनकर बरस रही है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

गंगा का बढ़ा जलस्तर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश आफत बनकर बरस रही है। ऐसे में ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान को पार कर गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल मंगलवार को फिर गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान को पार कर गया। यह जलस्तर चेतावनी निशान 339.50 से बढ़कर 339.53 आरएल मीटर तक पहुंच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक गंगा सात बार चेतावनी निशान और एक बार खतरे के निशान को पार कर चुकी है।
📌📌मंगलवार सुबह छह बजे गगा का जलस्तर चेतावनी निशान 339.50 को पारकर 339.53 मीटर तक पहुंच गया।
📌📌दोपहर 12 बजे तक गंगा चेतावनी निशान को पार कर बहती रही।
📌📌दोपहर बाद जलस्तर में कमी होने लगी और जलस्तर चेतावनी निशान 339.50 से 40 सेंटीमीटर नीचे तक पहुंच गया।

Exit mobile version