Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गंगोत्री-गोमुख मार्ग आवाजाही के लिए हुआ सुचारू, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इसके साथ ही गंगोत्री-गोमुख मार्ग को आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया है।

आवाजाही शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए प्रशासन की अनुमति के बाद 30 अप्रैल से पर्यटकों को जाने की अनुमति दी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दरअसल गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट एक अप्रैल को खुल गए थे। जिस पर गरतांग गली और नेलांग जाने वाले पर्यटकों को अनुमति मिलनी शुरू हो गई थी, लेकिन गोमुख ट्रेक पर आठ स्थानों पर बड़े ग्लेशियर आने के कारण वहां पर आवाजाही शुरू नहीं हो पाई थी। जिसके बाद मजदूरों के माध्यम से मार्ग सुचारू करने का प्रयास किया गया। वहीं अब मार्ग पूरी तरह सुचारू कर दिया गया है।

Exit mobile version