Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कल गढ़ भोज दिवस, श्रीनगर में होगा राज्य स्तरीय मुख्य समारोह, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित

​उत्तराखंड: श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड की पारंपरिक फसलों, पौष्टिक व्यंजनों और समृद्ध खाद्य परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 7 अक्टूबर को ‘गढ़ भोज दिवस’ मनाया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन

इस अवसर पर राज्य स्तरीय मुख्य समारोह श्रीनगर स्थित रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संबोधन होगा। इसके साथ ही, गढ़ भोज को ‘मिड-डे मील’ (मध्याह्न भोजन योजना) में शामिल करने और स्थानीय पारंपरिक फसलों को बाजार से जोड़ने में अहम योगदान के लिए विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को भारत सरकार के पूर्व गृह सचिव द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह अभियान वर्ष 2000 से लगातार चलाया जा रहा है। बताया कि गढ़ भोज दिवस पर प्रदेशभर के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में विभिन्न सांस्कृतिक व जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके तहत स्थानीय अनाजों, पारंपरिक व्यंजनों के संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली तथा किसानों को बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके अलावा, समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनकी इस प्रेरणादायी यात्रा से जुड़े पहलुओं की जानकारी भी साझा की जाएगी।

Exit mobile version