Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बिना OTP दिया गैस सिलेंडर तो दर्ज होगा मुकदमा, कालाबाजारी पर सख्त हुआ विभाग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में शहर में घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए पूर्ति विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।

होगी कड़ी कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) के.के. अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि अब बिना ओटीपी (OTP) के गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले एजेंसी संचालकों के खिलाफ सीधे मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कहा कि उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के समय ओटीपी देना होगा, ताकि गैस वितरण में पारदर्शिता रहे। गैस एजेंसियों को केवल होम डिलीवरी करने के निर्देश दिए गए हैं। गोदाम से सीधे गैस बांटने पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों से प्रतिदिन का डेटा मांगा जा रहा है। यदि रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली, तो जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।

किया आश्वस्त

डीएसओ ने आश्वस्त किया है कि शहर में गैस की कोई कमी नहीं है और प्रतिदिन पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है। विभाग का मुख्य उद्देश्य बैकलाग समाप्त करना और बिचौलियों पर नकेल कसना है।

Exit mobile version