Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सैलानियों के लिए खुले राजाजी टाइगर रिजर्व के पर्यटक रेंजों के गेट, जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। राजाजी टाइगर रिजर्व के पर्यटक रेंजों के गेट सैलानियों के लिए खोल दिए गए हैं।

सैलानियों का किया स्वागत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शनिवार को मोतीचूर में सुबह सात बजे वन क्षेत्राधिकारी महेश सेमवाल ने रिबन काटकर पर्यटक सीजन की शुरुआत की। इसके बाद पर्यटकों का तिलक व फूलमाला भेंटकर स्वागत किया गया।

होंगे इनके दीदार

दरअसल राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट प्रतिवर्ष 15 नवंबर को सैलानियों के लिए खोले जाते हैं। अब यहां सैलानी करीब छह माह 15 जून तक जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। यहां एशियाई हाथी और बाघ अच्छी संख्या में मौजूद हैं। मोतीचूर में कार्बेट टाइगर रिजर्व से पांच बाघों को शिफ्ट भी कराया गया है। यहां इन बाघों को देखा जा सकता हैं। यहां वाहनों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। पार्क प्रशासन के मुताबिक केवल टैक्सी नंबर के रजिस्टर्ड वाहन ही पर्यटकों को पार्क के भीतर ले सकेंगे।

Exit mobile version