Site icon Khabribox

उत्तराखंड: महिला कर्मचारियों को तोहफा, आज करवाचौथ पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज 10 अक्टूबर को करवाचौथ व्रत है। सुहागिनों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण होता है। करवा चौथ पर उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को खुशखबरी दी है।

आदेश जारी

आज करवाचौथ पर महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस संबंध में बीते कल देर रात आदेश भी जारी किया गया है। प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, शासकीय प्रतिष्ठानों में महिला कर्मियों के लिए सार्वजनिक अवकाश होगा। सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, शुक्रवार को करवाचौथ पर प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, शासकीय प्रतिष्ठानों में महिला कर्मियों के लिए सार्वजनिक अवकाश होगा। 

Exit mobile version