Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रेमी की शादी रूकवाने कोतवाली पहुंची प्रेमिका, मुकदमा दर्ज कराने से किया इंकार

रुड़की: रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक का करीब पांच साल से कोटद्वार निवासी एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों ने शादी करने का वादा किया था, लेकिन युवक ने चोरी छिपे कहीं और अपना रिश्ता तय कर लिया। सोमवार रात को बरात जानी थी लेकिन इसकी भनक युवती को लग गई। जिसके बाद युवती ने युवक की शादी रूकवाने की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचकर घंटों हंगामा किया।

दोनों पेशे से हैं शिक्षक

जानकारी के मुताबिक रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों पेशे से शिक्षक हैं। सोमवार की रात को युवक की बरात जानी थी। इसी बीच उसकी प्रेमिका को इसका पता चला गया। जानकारी होते ही युवती सुबह गंगनहर कोतवाली पहुंची और प्रेम संबंधों का हवाला देते हुए प्रेमी की शादी रुकवाने की गुहार लगाई। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने प्रेमी को कोतवाली बुलाया। स्वजन भी कोतवाली पहुंचे और इज्जत खराब हो जाने की बात कहकर मामला निपटाने के लिए पुलिस से गुहार लगाते रहे। युवती ने शादी रुकवाने की मांग की लेकिन मुकदमा दर्ज कराने से इन्‍कार कर दिया। पुलिस ने युवती को बताया कि वह किसी की शादी नहीं रुकवा सकते। यदि वह इस मामले में कोई तहरीर देती है तो उस पर पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। युवती ने मुकदमा दर्ज कराने के इंकार कर दिया और बिना तहरीर दिए ही वापस चली गई।

Exit mobile version