Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हर ब्लॉक में खुलेंगे बालिका छात्रावास, सीएम ने दिए यह जरूरी निर्देश





उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बालिका शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।


दिए यह निर्देश


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने एक समीक्षा बैठक में इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए। जिसमें मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में बालिका छात्रावास खोले जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विद्यालयों में छात्राओं की संख्या सर्वाधिक है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर छात्रावास निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए। राज्य के प्रत्येक विकासखंड (ब्लॉक) में बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे। इसके लिए सबसे अधिक छात्राओं वाले स्कूलों को चिह्नित कर भूमि आवंटित की जाएगी।

Exit mobile version